ताजा ख़बर

भव्य होगी तीन दिवसीय अटलजी की जन्म जयंती: ब्रजेश पाठक*

Pramod Kumar
Pramod Kumar
Updated Dec 15, 2024
भव्य होगी तीन दिवसीय अटलजी की जन्म जयंती: ब्रजेश पाठक*

*भव्य होगी तीन दिवसीय अटलजी की जन्म जयंती: ब्रजेश पाठक*

👉 *100वीं जन्म जयंती के अवसर पर 22 से 24 दिसंबर को होंगे विभिन्न कार्यक्रम*

👉 *युग कवि डॉ. कुमार विश्वास करेंगे एकल काव्य पाठ, तैयारियां जोरों पर*

लखनऊ। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयन्ती की तैयारियां जोरों पर हैं। तीन दिवसीय आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए आहूत बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि इस वर्ष तीन दिवसीय स्वर्ण जयन्ती समारोह के अवसर पर 22 से 24 दिसंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। युग कवि डॉ. कुमार विश्वास द्वारा 'अटल के राम' शीर्षक एकल काव्य पाठ किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि हर वर्ष श्रद्धेय पं. अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा 24 दिसंबर को अटलजी की जन्म जयन्ती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष उनकी 100वीं जयन्ती के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस समारोह में युग कवि डॉ. कुमार विश्वास द्वारा एकल काव्य पाठ किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि रविवार को राजभवन कॉलोनी में आहूत बैठक में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की। 

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को अटल सम्मान, अटलजी के जीवन पर आधारित विचार गोष्ठी एवं रानी अहिल्या बाई होल्कर की 299वीं जयन्ती पर नागपुर से आ रही टीम द्वारा रंगमंचीय प्रस्तुति दी जाएगी। 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच निबंध लेखन, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र कमलेश मिश्रा रहेंगे‌। तैयारियों को लेकर आहूत बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश महामंत्री त्र्यंबक त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, राजेश सिंह, शैलेंद्र शर्मा, अमरनाथ मिश्रा, डॉ० वी०एन० सिंह, वी०एन० मिश्रा, उमाशंकर दुबे, वी०डी० मिश्रा, अंजनी कुमार शुक्ला एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।