ताजा ख़बर

एक दिन में आठ सीजर, रुदौली की डॉक्टर ने रचा इतिहास

Muhammad Alam
Muhammad Alam
Updated Sep 10, 2025
एक दिन में आठ सीजर, रुदौली की डॉक्टर ने रचा इतिहास

सीएचसी की नवागत प्रभारी डॉ. फातिमा हसन रिजवी ने दिखाया हुनर, समर्पण और सेवा भाव से जीता मरीजों का दिल


अयोध्या। समर्पण, कौशल और सेवा भाव जब एक साथ मिलते हैं तो असंभव भी संभव हो जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुदौली की नई प्रभारी चिकित्सक डॉ. फातिमा हसन रिजवी ने अपने पहले ही कार्यदिवस में चिकित्सा जगत में मिसाल पेश कर दी। उन्होंने एक ही दिन में आठ सीजर ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर यह साबित कर दिया कि लगन और पेशेवर निष्ठा ही किसी डॉक्टर की असली पहचान होती है।
रुदौली क्षेत्र की जनता के लिए यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें ऐसी होनहार महिला चिकित्सक मिली हैं। डॉ. रिजवी इससे पहले सीएचसी सोहावल में तैनात थीं, जहां उन्होंने अपने काम से पहचान बनाई थी। हालांकि वहां उन्हें गुटबाजी की राजनीति का शिकार होना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अब रुदौली में कार्यभार संभालते ही उन्होंने अपने हुनर और अनुभव से न सिर्फ़ मरीजों का विश्वास जीता बल्कि चिकित्सा व्यवस्था को भी नई दिशा देने की ओर कदम बढ़ाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद रुदौली को ऐसी प्रभारी मिली हैं जो मरीजों की ज़रूरत को सर्वोपरि मानती हैं। डॉ. रिजवी की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि समर्पण और सेवा भाव ही डॉक्टर की सबसे बड़ी ताक़त है।