ताजा ख़बर

फनलैंड प्रदर्शनी कश्मीर वैली व शिमला थीम का हुआ आगाज

Muhammad Alam
Muhammad Alam
Updated May 26, 2025
फनलैंड प्रदर्शनी कश्मीर वैली व शिमला थीम का हुआ आगाज

अयोध्या।अब गर्मियों की छुट्टियों में बेहतरीन मनोरंजन का आनंद उठाएं।अयोध्या शहर के फतेहगंज स्थित मारवाड़ी सदन के समीप क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस मैदान में फनलैंड प्रदर्शनी कश्मीर वैली व शिमला थीम का हुआ आगाज।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुँचे नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। आए हुए अतिथियों ने प्रबंधक वीरेंद्र जायसवाल उर्फ लाली को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।वही वीरेंद्र जायसवाल उर्फ लाली ने बताया कि प्रदर्शनी का आज शुभारंभ नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता,महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने किया है। जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह भी शामिल हुए।प्रदर्शनी में इस बार विशेष एरोप्लेन गेट एंट्री के साथ 30 से 35 सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। बुर्ज खलीफा के साथ काफी चीज भी लगाई गई, और नए झूले भी इस बार लगाए गए है। जिसमें सभी लोगो को बहुत ही आंनद आएगा। उन्होंने अयोध्या वासियो से अपील करते हुए कहा कि एक बार पद्धति में आए और यहां का कश्मीर शिमला का लुफ्त उठाएं। इस शुभारंभ के मौके पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल,क्षत्रिय बोर्डिंग के अध्यक्ष आरके सिंह, महामंत्री अनिल सिंह, एसएन सिंह, जितेंद्र जायसवाल, भाजपा महानगर मंत्री शुभेंद्र सिंह, हेमंत जायसवाल, कार्तिक सिंह, हनी यादव, बबलू जायसवाल आदि लोग सम्मिलित रहे