
अयोध्या। गुरु अर्जुन देव महाराज के शहीदी दिवस के अवसर पर शहर के अमानीगंज स्थित गुरुदारा सिंह सभा की तरफ से राम पथ रोड पर छबील शरबत वितरण का कार्यक्रम किया गया।वही गुरुद्वारा सिंह सभा के सेक्रेटरी तेजिंदर सिंह (पिंकी) ने बताया कि हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी सिंह सभा गुरुदारा मे सिक्खों के गुरु शहीद अर्जुन देव जी महाराज का 40 दिन से शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था आज अर्जुन देव महाराज आज 30 मई को शहीद हुये थे। उसी उपलक्ष्य मे आज हम सब मिल कर शहीदी पर्व पर शरबत वितरण का कार्यक्रम सुबह 10 बज़े से प्रारम्भ होकर देर रात्रि चलेगा।वही इस अवसर पर राजेंद्र सिंह सेक्रेटरी ने सुख शांति आपसी भाई चारे का सन्देश दिया। इस मौके पर अभिजीत सिंह हनी
राजन,समरजीत सिंह,जानी, गुरनाम सिंह,बेबी अरोड़ा आदि लोग सम्मिलित रहे।