अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सर्वेश कुमार वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनहित के कार्यों को सर्वोपरि रखकर क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में कई योजनाओं की शुरुआत हुई है।
डॉ. वर्मा ने कहा, “हर जरूरतमंद के लिए 24 घंटे उपलब्ध है मेरा फोन। मजलूमों, पीड़ितों और गरीबों की मदद के लिए मैं हर समय तैयार हूं।” उन्होंने बताया कि विद्यालयों के माध्यम से युवाओं से जुड़ने की एक विशेष मुहिम भी चलाई जा रही है, जिससे युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा दी जा सके।
डॉ. वर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर कुछ राजनीतिक विरोधी उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे भाजपा के सच्चे सिपाही हैं और समाज को जोड़ने तथा क्षेत्र के विकास की गति तेज करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में हो रहे तेज विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों का विश्वास भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है और जनता पार्टी की नीतियों को अपना समर्थन दे रही है।