ताजा ख़बर

करणी सेना की महिला शक्ति को मिली नई राष्ट्रीय अध्यक्षा, श्वेता राज सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी

Muhammad Alam
Muhammad Alam
Updated May 26, 2025
करणी सेना की महिला शक्ति को मिली नई राष्ट्रीय अध्यक्षा, श्वेता राज सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी

अयोध्या। समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय अधिवक्ता और समाज सेविका श्वेता राज सिंह को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू की ओर से महिला शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्षा नियुक्त किया गया है। यह घोषणा संगठन की महिला सशक्तिकरण नीति को और मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
श्वेता राज सिंह पिछले एक दशक से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और महिलाओं, वृद्धजनों व बच्चों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ती रही हैं। उन्होंने अपने प्रयासों से कई जरूरतमंदों को न सिर्फ न्याय दिलाया, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन भी लाया है।
नियुक्ति के बाद श्वेता ने सूरज पाल अम्मू का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मैं इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पाकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। समाज के असहाय और पीड़ित वर्गों की सेवा करना मेरा कर्तव्य है और मैं इसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगी।"
करणी सेना की ओर से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में यह कदम एक नई ऊर्जा और दिशा देने वाला साबित हो सकता है। श्वेता की नियुक्ति से संगठन को सामाजिक कार्यों में और अधिक मजबूती मिलने की संभावना है।