*क्षेत्रीय लेखपाल नकक्षेद भारती लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
*रूदौली अयोध्या।*
रूदौली क्षेत्र के कैथी मांझा गांवों बाढ़ से प्रभावित हैं। लेकिन वहीं राजस्व टीम में अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है। बाढ़ क्षेत्रों पर नजर रखे हुए हैं। लगातार प्रशासनिक द्वारा उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जा रही है,आज सुबह से बारिश हो रही है। वहीं
क्षेत्रीय लेखपाल नकक्षेद भारती व उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव मौके पर उपस्थित हैं।क्षेत्रीय लेखपाल नकक्षेद भारती ने बताया कि बारिश में भी बाढ़ से प्रभावित गांवों कैथीमांझा,परसैया,संडरी,महगूपुरवा,मुझेना,सराय नासिर जैसे गांवों का निरीक्षण कर रहे हैं। कैथी मांझा गांव व परसैया के लोगों को राशन सामग्री किट, व जानवरों के लिए भूंसा उपलब्ध कराया गया है।इस समय सरयू का जलस्तर कम हुआ है। कोई रास्ता बाधित नहीं है। चार नाव लगाई गई है आने जाने के लिए।