ताजा ख़बर

नव युवा दुर्गा पूजा समिति सहनी की ओर से भव्य जागरण का आयोजन

Pramod Kumar
Pramod Kumar
Updated Sep 27, 2025
नव युवा दुर्गा पूजा समिति सहनी की ओर से भव्य जागरण का आयोजन

रुदौली। अयोध्या।

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नवरात्र के पांचवे दिन माता जी का जागरण ग्राम सहनी में संपन्न हुआ। जिसमें नव युवा दुर्गा पूजा समिति की ओर से राधे कृष्णा झांकी रुदौली व सारेठा अयोध्या से कलाकार आए हुए हैं l पंडित रिंकु मिश्रा के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ हवन पूजन किया और इसके उपरांत जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य गायक रंजीत रसीला और शिवानी ने अपने सुमधुर आवाज से रात भर भजनों में सराबोर कर दिया।वहीं बीच-बीच में झांकी का आनंद भी क्षेत्र वासियों ने उठाया। सनातन धर्म में बताया गया है l कि नवरात्र एक पवित्र और महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है, जो देवी दुर्गा की आराधना और उपासना का समय है।नवरात्र के दौरान, लोग देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा करते हैं, जो शक्ति, साहस और ज्ञान का प्रतीक हैं। यह पर्व श्रद्धा और आध्यात्मिकता का समय है, जो लोगों को अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करता है। नवरात्र के दौरान, लोग देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा करते हैं, जो शक्ति, साहस और ज्ञान का प्रतीक हैं। यह पर्व श्रद्धा और आध्यात्मिकता का समय है, जो लोगों को अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करता है। नवरात्र के दौरान व्रत और उपवास का पालन करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ होता है। समस्त कार्यक्रम का आयोजन नव युवा दुर्गा पूजा समिति की ओर से किया जाता है l उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष नवरात्र के 9 दिन भव्य जागरण का आयोजन किया जाता है l जिसमें दूर दराज से लोग आते है। माता का जागरण केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि यह आध्यात्मिक उन्नति और ऐश्वर्या आशीर्वाद प्राप्त करने का भी एक माध्यम है।जागरण करने से शुद्धता और सकारात्मक आती है ।यह कष्टों का नाश करता है और भक्तों को मानसिक शांति प्रदान करता है। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक कुमार यादव , मुख्य पुजारी गुरू प्रसाद यादव व सयोगी छेदी लाल निषाद  कमेटी उप अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, उप कोषाध्यक्ष दिलीप राजपूत, अमन यादव, लव कुश राजपूत , जसवंत राजपूत, राम मनोहर, लव कुश रावत, दीपू रावत, प्रधान शिवकुमार वर्मा,साथ ही साथ सैकड़ो भक्त उपस्थित रहे।