ताजा ख़बर

राम नगरी अयोध्या मे दुर्गा पूजा मोहत्सव की धूम

Muhammad Alam
Muhammad Alam
Updated Oct 1, 2025
राम नगरी अयोध्या मे दुर्गा पूजा मोहत्सव की धूम

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या मे दुर्गा पूजा मोहत्सव की धूम मची है। पूरे अयोध्या शहर  व ग्रामीण इलाकों को दुल्हन की तरह सजाया सवारा गया। और माता रानी के पंडाल को सजाया गया है। और माँ दुर्गा सिंह पर सवार होकर अपने भक्तो को आशीर्वाद दे रही है। और माँ दुर्गा के भक्त पंडाल मे जा कर माँ का आशीर्वाद लेकर अपनी मुरादें मांग रहे है। वही मशहूर समाज सेवी व अयोध्या धाम संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव भी अयोध्या शहर से लेकर ग्रामीण इलाके मे भी माँ दुर्गा के पंडाल मे जा कर माँ का आशीर्वाद ले रहे है और जगत के कल्याण की कामना माँ दुर्गा से किया। वही अयोध्या विधानसभा अंतर्गत कई जगह पर माँ दुर्गा के पंडाल मे माँ दुर्गा की आँख की पट्टी खोलने व माँ की महा आरती करने का सौभाग्य सुरेश यादव को मिला। जिसका आभार अयोध्या धाम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने सभी समितियों का किया। और कहा की मै बहुत भाग्यशाली हूँ जो जगत जननी माँ दुर्गा की महा आरती मे सम्मलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वही सुरेश यादव ने कहा कि आज महा अष्टमी है मैं सभी को नवरात्रि की महा अष्टमी की बधाई शुभकामनाएं देता हूं। मां जगत जननी मां दुर्गा सभी का कल्याण करें सब पर अपनी कृपा बनाए रखें। आज अष्टमी के अवसर पर अयोध्या धाम सेवा संस्थान की तरफ से दर्शन नगर बाजार में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में मां दुर्गा के भक्त सम्मिलित और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।नवमी पर भी भंडारा रहेगा। और दशमी के दिन मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा राजकीय इंटर कॉलेज से निकलेगी और गुप्ता घाट के निर्मली कुंड पर विसर्जन होगा। मैं सभी से अपील करना चाहूंगा कि आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा में सम्मिलित हो। और गंगा जमुनी तहजीब का संदेश दे।