इतनी उम्र में पहली बार देखा ऐसा साहब… देर रात सुन ली आमजन की समस्याएँ
अयोध्या।एसडीएम विकास धर दूबे अपनी सक्रिय कार्यशैली, जनता से सीधे संवाद और तुरंत समाधान की पहल के कारण लगातार चर्चा में रहते हैं। प्रशासनिक व्यस्तताओं के बावजूद वह आम लोगों के बीच जाकर उनकी तकलीफ़ें सुनने में पीछे नहीं रहते। इसी क्रम में सोमवार की देर रात उन्होंने एक अलग पहल करते हुए तहसील परिसर में जनता दरबार लगाया।
जनता दरबार में तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। दर्जनों फरियादी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुँचे और बिना किसी झिझक के सामने बैठे एसडीएम से अपनी बात रखी।
मौके पर ही कई मामलों में एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर तुरंत निस्तारण कराया, जबकि अन्य शिकायतों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निपटाने का भरोसा दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा किसी भी नागरिक को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, हर समस्या का समयबद्ध समाधान होगा।
फरियादियों के चेहरे पर संतोष और उम्मीद साफ झलक रही थी। एक बुज़ुर्ग फरियादी भावुक होकर बोले इतनी उम्र हो गई, पर पहली बार किसी अधिकारी को रात में हमारी बातें सुनते देखा। साहब ने हमारे सामने बैठकर शिकायत सुनी और तुरंत आदेश दिए। ऐसा लगा मानो सरकार खुद हमारे दरवाज़े तक आ गई हो।
एक महिला फरियादी ने कहा – “पहली बार लगा कि हमारी आवाज़ सचमुच प्रशासन तक पहुँची है। देर रात आकर साहब ने हमारी समस्या सुनी और हल कराने का भरोसा दिया। यह अनुभव हमारे लिए नया और प्रेरणादायक है।
जनता दरबार के बाद ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि अगर हर अधिकारी इसी तरह आमजन से सीधे जुड़कर उनकी समस्याएँ सुने तो लोगों का विश्वास प्रशासन पर और मज़बूत होगा।