चुनाव

रुदौली पंचम क्षेत्र में विकास के नाम पर रंजीत विश्वकर्मा की मजबूत दस्तक

Pramod Kumar
Pramod Kumar
Updated Feb 7, 2026
रुदौली पंचम क्षेत्र में विकास के नाम पर रंजीत विश्वकर्मा की मजबूत दस्तक

 

अयोध्या। रुदौली पंचम क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी रंजीत विश्वकर्मा ने चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र के ऐहार, मांगी चांदपुर, गोपालगंज, डूडी पकड़िया, डेहवा, सराय मंझन, सराय मुगल सहित कई गांवों में तूफानी दौरा किया। उनके जनसंपर्क अभियान के दौरान गांवों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह समर्थकों ने रंजीत विश्वकर्मा को आशीर्वाद दिया और विकास के लिए समर्थन का भरोसा जताया।

रंजीत विश्वकर्मा ने जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र को अब केवल खोखले वादों की नहीं, बल्कि मजबूत और ईमानदार नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्षों से गांवों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनका चुनाव लड़ने का उद्देश्य सिर्फ जीत हासिल करना नहीं, बल्कि रुदौली पंचम क्षेत्र की तस्वीर बदलना है। इस दौरान युवाओं और महिलाओं में भी खास उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवा उनके साथ जुड़ते नजर आए और महिलाओं ने भी समर्थन करते हुए कहा कि रंजीत विश्वकर्मा एक जमीनी नेता हैं, जो हमेशा जनता के बीच रहते हैं।

रंजीत विश्वकर्मा ने अपील करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव क्षेत्र के भविष्य का चुनाव है, इसलिए सभी लोग जागरूक होकर मतदान करें और विकास के रास्ते को मजबूत करें। उनके इस तूफानी दौरे से क्षेत्र में चुनावी माहौल और अधिक गर्म हो गया है तथा समर्थकों में भारी जोश देखने को मिल रहा है।

अन्य खबरें...