ताजा ख़बर

रुदौली से 10 हज़ार कार्यकर्ताओं का जत्था लखनऊ महारैली में होगा शामिल :मण्डल प्रभारी

Muhammad Alam
Muhammad Alam
Updated Oct 8, 2025
रुदौली  से 10 हज़ार कार्यकर्ताओं का जत्था लखनऊ महारैली में होगा शामिल :मण्डल प्रभारी

अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के संस्थापक परमपूज्य मान्यवर कांशीराम जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाली राज्यव्यापी विशाल महारैली को लेकर पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर है। इसी क्रम में 271विधानसभा क्षेत्र रुदौली से मसीहा मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर क़रीब 10 हजार कार्यकर्ताओं का जत्था लखनऊ के लिए रवाना होंगा।यह ऐतिहासिक महारैली 9 अक्टूबर बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से मान्यवर मसीहा श्री कांशीराम साहब स्मारक स्थल पुरानी जेल रोड, लखनऊ में आयोजित होगी। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री बहन मायावती जी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी और कांशीराम जी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी।
इसी क्रम में 271रुदौली विधानसभा क्षेत्र से बसपा  कार्यकर्ताओं का जत्था अयोध्या मंडल प्रभारी मंडल गया शंकर कश्यप एडवोकेट एंव विधानसभा अध्यक्ष हिम्मत सिंह सरोज के नेतृत्व में लखनऊ के लिए रवाना होगा।मण्डल प्रभारी गया शंकर एडवोकेट ने बताया कि बसपा कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर काफी उत्साह है उन्होंने कहा कि आज बुधवार से ही रुदौली क्षेत्र से बसों और निजी वाहनों के जरिए कार्यकर्ताओं का जत्था लखनऊ के लिए कूच करना शुरू कर दिया  है।पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक सेक्टर और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को पहले से ही सक्रिय किया गया है इसके लिए सेक्टर स्तर पर जगह-जगह बैठकें और तैयारी शिविर चलाए गए हैं ताकि अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच सकें।बसपा मण्डल प्रभारी गया शंकर ने कहा कि यह महारैली बहुजन एकता,सामाजिक न्याय और कांशीराम जी के मिशन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
कार्यकर्ताओं का संकल्प है कि वे कांशीराम जी के आदर्शों और बहन मायावती जी के नेतृत्व को मजबूती देने के लिए रुदौली विधानसभा क्षेत्र से एक ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

अन्य खबरें...