
*संगठनात्मक चुनाव 2027 के लिए अहम कदम : जसवंत सिंह सैनी*
👉 *सिस्टमैटिक एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की रूपरेखा पर हुई चर्चा*
*लखनऊ/सुलतानपुर*।भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पर्यवेक्षक की कड़ी निगरानी में होंगे।15 दिसंबर तक संगठनात्मक 26 मंडलों व 30 दिसंबर तक जिलाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी हैं।सोमवार को पयागीपुर स्थित भाजपा जिला मुख्यालय में संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, मंडल चुनाव अधिकारी व मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई।
जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संगठन चुनाव पर्यवेक्षक व यूपी सरकार में संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा ये चुनाव बीजेपी के संगठनात्मक ढांचें को बेहतर बनाने और 2027 में यूपी एवं अन्य चुनावों के लिए पार्टी को तैयार करने की दिशा में अहम कदम हैं।उन्होंने सिस्टमैटिक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने की रूपरेखा पर चर्चा की।
सैनी ने कहा भाजपा लोकतांत्रिक दल है।उन्होंने बूथ एवं मंडल चुनावों में समाज के सभी वर्गों के साथ- साथ महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की बात कही।उन्होंने कहा बूथ मजबूत होगा तभी पार्टी भी मजबूत होगी। राज्य मंत्री ने कहा भाजपा सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं सेवा की राजनीति के लिए जानी जाती है।
आगे कहा कि आज के बाद संगठन के चुनावों की धुरी मंडल और उसके बाद जिला स्तर पर रहेगी।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए अबतक संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
अंत में उन्होंने सभी का अभिवादन व आभार प्रकट किया।इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक श्री सैनी ने अलग से विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदार पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन चुनाव पर चर्चा की।
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी के संचालन में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, विधायक सीताराम वर्मा,राजेश गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायन सिंह,डॉ सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, योगेंद्र प्रताप सिंह,आनन्द जायसवाल,घनश्याम चौहान, विजय त्रिपाठी,ज्ञान प्रकाश जायसवाल,संदीप सिंह, विजय मिश्रा, धर्मेन्द्र कुमार, सुभाष चन्द्र,डॉ प्रीति प्रकाश, संजय त्रिलोकचन्दी, आलोक आर्या,सुनील वर्मा, प्रदीप शुक्ला, श्याम बहादुर पाण्डे, संजय सोमवंशी, शिवाकांत मिश्रा, एलके दूबे,राम नारायन उपाध्याय, आशीष सिंह रानू, पूजा कसौधन,विवेक सिंह विपिन,जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायन सिंह,रण विजय सिंह,अजय सिंह अंधियार,विनोद कुमार पांडेय,
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन राव कोरी, मंडल अध्यक्ष सुभाष वर्मा, आकाश जायसवाल, प्रदीप रावत,राजेश चतुर्वेदी, राम अभिलाष सिंह, मनोज श्रीवास्तव, रमापति मौर्या,हरिशंकर वर्मा,भूपेंद्र पाठक, सूर्य नारायन पाण्डेय,विक्की वर्मा, संजय सरोज, अखिलेश प्रताप सिंह, डॉ राममूर्ति वर्मा,डॉ विनय प्रजापति, महावीर श्रीवास्तव, नीतीश अग्रहरि, प्रदीप शर्मा समेत जिला पदाधिकारी,मंडल चुनाव अधिकारी व मंडल अध्यक्षगण मौजूद रहे।