ताजा ख़बर

शिक्षक दिवस पर केसरी नंदन विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया उत्सव।

Muhammad Alam
Muhammad Alam
Updated Sep 5, 2025
शिक्षक दिवस पर केसरी नंदन विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया उत्सव।

अयोध्या के दर्शननगर क्षेत्र में स्थित केसरी नंदन विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सुरेश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। सुरेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक दीपक के समान होता है, जो स्वयं जलकर सभी को प्रकाशित करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समय और परिस्थितियों के अनुरूप होनी चाहिए और छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना अत्यंत आवश्यक है।विद्यालय संस्थापक ध्रुव यादव ने मुख्य अतिथि सुरेश यादव का माल्यार्पण व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य विशिष्टजनों ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वही कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान श्री कृष्ण पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें सभी ने सराहा। छात्राओं ने गायन, वादन और नृत्य भी प्रस्तुत किए। इसके बाद प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार, अरविंद यादव, अशोक तिवारी, राम कृपाल यादव, मुकेश तिवारी, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव आदि सभी अध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधक ध्रुव यादव ने आए सभी का आभार व्यक्त किया।

अन्य खबरें...