बाइक के उड़े परखच्चे बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत।
दरियाबाद/बाराबंकी!
दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक और कार की आमने–सामने भिड़ंत हो गई।हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सीएचसी अस्पताल दरियाबाद पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपनी मोटरसाइकिल से दरियाबाद से अपने गांव भुलभूलिया सैदखानपुर की ओर जा रहा था,तभी लखनऊ की तरफ सामने से आ रही तेज़ रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक सड़क पर दूर जा गिरा।और कार 33 केवी विद्युत पोल से टकराईं जिससे पोल टूट कर नीचे फोर व्हीलर पर गिर गया जिससे फोर व्हीलर का एअर बैग खुल गया और गाडी में बैठे सभी लोग बाल बाल बच गये।हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर घायल युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची दरियाबाद कोतवाली की पुलिस ने कार और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मृत युवक की पहचान विकास वर्मा पुत्र,वीरपाल वर्मा उम्र,करीब 35वर्ष निवासी भुलभूलिया मजरे अकबरपुर के रूप में हुई है।कार चालक युवक सौरभ जैन पुत्र निर्भय जैन दरियाबाद नगर पंचायत का बताया जा रहा है।मृतक युवक के परिवार को सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।युवक की अचानक हुई मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।