ताजा ख़बर

देवगढ़ स्थित कंपोजिट विद्यालय में समाजसेवी शुभम सिंह ठाकुर का 35वां जन्मदिन मंगलवार को हर्षोल्लास के माहौल में मनाया गया।

Muhammad Alam
Muhammad Alam
Updated Sep 24, 2025
देवगढ़ स्थित कंपोजिट विद्यालय में समाजसेवी शुभम सिंह ठाकुर का 35वां जन्मदिन मंगलवार को हर्षोल्लास के माहौल में मनाया गया।

अयोध्या। अयोध्या के देवगढ़ स्थित कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को क्षेत्र के युवा समाजसेवी शुभम सिंह ठाकुर का 35वां जन्मदिन बेहद हर्षोल्लास के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही विद्यालय परिसर को गुब्बारों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। बच्चे और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।

जन्मदिन के अवसर पर शुभम सिंह ठाकुर ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के करीब 200 बच्चों को स्कूली बैग, पेंसिल, रबर और कॉपियां भेंट कीं। बच्चों ने खुशी से उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शुभम सिंह ठाकुर ने शिक्षा को समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे अहम कड़ी बताते हुए कहा कि “शिक्षा ऐसा अमृत है जिसे जितना पिएंगे, उतना ही जीवन में आगे बढ़ेंगे।” उन्होंने बताया कि उनका यह विचार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रेरणा से लिया गया है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति शिक्षित होगा तभी अपने जीवन और समाज में प्रगति करेगा।

कार्यक्रम के आयोजन और सफल संचालन में अजीत भाई गौड़ का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कार्यक्रम को अनुशासित और बच्चों के लिए प्रेरणादायक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जन्मदिन के मौके पर शुभम सिंह ठाकुर ने नवरात्रि पर्व की सभी देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व हमें मातृशक्ति और सकारात्मकता का संदेश देता है।

समारोह में बच्चों और अभिभावकों ने शुभम सिंह ठाकुर के दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की। समर्थकों की भारी भीड़ पूरे कार्यक्रम में मौजूद रही। विद्यालय परिसर में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा और कार्यक्रम के बाद सभी ने मिलकर सामूहिक फोटो भी खिंचवाई।
 

अन्य खबरें...